PM Kisan Yojana 15th Installment: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है और सालाना इस पर करोड़ों रुपये खर्च भी करती है। दरअसल, योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके उन्हें कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 15वीं किस्त कब जारी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...