Mutual Fund: अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करके एक बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। देश में कई लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। हालांकि, निवेश के इन मंचों पर रिटर्न ज्यादा नहीं मिलता है। अगर आप थोड़ा कैलकुलेटेड रिस्क लेकर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इस क्षेत्र में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास अच्छी फाइनेंशियल समझ का होना जरूरी है। अगर आप नए हैं, तो आप किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप दो हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय कुल 1.1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -