फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में आ जाएंगे अटके हुए 15वीं किस्त के पैसे, बस करने होंगे ये काम

Sun, 19 Nov 2023 10:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द करा लेना चाहिए ताकि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हो सकें। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त आपके खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी का न कराना है। ऐसे में 15वीं  किस्त का लाभ लेने के लिए आपको तुरंत योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। यह भी एक मुख्य वजह है, जिसके चलते आपके खाते में अभी तक 15वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में आपको इस काम को तुरंत करा लेना चाहिए। 

Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय ऐसे मिलता है आयुष्मान भारत योजना का पांच लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
वे किसान जिन्होंने प्रधानममंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी को दर्ज किया था। उनके खाते में भी 15वीं किस्त नहीं आई है। इस कारण आवेदन करते समय आपने जो गलत जानकारी योजना में दर्ज की थी। उसे जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करना भी जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें