फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय ऐसे मिलता है आयुष्मान भारत योजना का पांच लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ

Sun, 19 Nov 2023 09:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आज के समय देश की एक बड़ी आबादी विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियों से परेशान है। गौर करने वाली बात है कि आर्थिक रूप से सशक्त न हो पाने के कारण देश में कई लोग अपनी बीमारियों का ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। अगर आपने भी भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रखा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रखा है और बीमारी के समय बीमा कवर से इलाज कराना चाहते हैं। ऐसे में आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। 

LIC: बड़ी शानदार है एलआईसी की यह स्कीम, मात्र 54 रुपये की बचत करने के बाद हर साल मिलेंगे 48 हजार
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
वहां जाकर आपको इस बारे में पता करना होगा कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं। सरकारी पैनल में जो अस्पताल शामिल हैं। उन सभी में आयुष्मान हेल्प डेस्क होता है। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अस्पताल में आयुष्मान हेल्प डेस्क के पास जाकर आप अपनी पहचान को वेरिफाई कराकर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा लाखों का रिटर्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें