15th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, जरूरतमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त का इंतजार सभी किसानों को है। हालांकि, इसको लेकर तारीख के बारे में कोई स्थिति साफ नहीं है कि ये कब जारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कब तक जारी हो सकती है 15वीं किस्त। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...