Diwali 2023: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। देशभर में इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रौशनी की इस पर्व पर लोग जश्न के लिए पटाखों को जलाते हैं और आसमान में आतिशबाजी करते हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई जैसे कई इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों को जलाने पर बंदिशें लगाई गई हैं। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा आदि कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। वातावरण में फैली यह जहरीली हवा काफी गंभीर है। इसके कई दुष्परिणाम लोगों के स्वास्थ्य के ऊपर पड़ रहे हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर पटाखों को जलाने से प्रदूषण का स्तर और भी भयावह रूप ले सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दिवाली के दिन किन राज्यों में पटाखे बैन हैं और कहां पर उन्हें फोड़ने की परमिशन मिली हुई है?