फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस, जान पाएंगे आपको मिल पाएगी 15वीं किस्त या नहीं

Wed, 25 Oct 2023 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
15th Installment of PM Kisan Yojana: किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अतंर्गत पात्र किसानों को लाभ दिए जाते हैं। लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है। 14 किस्त जारी होने के बाद अब 15वीं किस्त भी जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिल पाएंगे या नहीं, तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसे चेक करने का तरीका बेहद आसान है, जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए स्टेटस चेक करने का तरीका जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
  • स्टेटस चेक करने के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि 15वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर माह में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
स्टेटस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है

4 of 5
किन किसानों को किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • किसान पोर्टल पर आपको नीचे की तरफ फार्मर कॉर्नर वाले सेक्शन में आना है
  • यहां पर आपको बेनिफिशियरी लिस्ट वाला विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना राज्य, जिला, तहसील ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जहां पर आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें