फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या जुलाई के पहले सप्ताह में आ रही है 14वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

Tue, 27 Jun 2023 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें आवास, राशन, बीमा, पेंशन समेत आर्थिक मदद देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में पात्र किसानों को दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलनी है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि 14वीं किस्त कब जारी होगी, क्या ये जुलाई के पहले सप्ताह में आएगी? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त - फोटो : istock
14वीं किस्त कब?
  • दरअसल, पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने में 14वीं किस्त जारी होने की बातें कही जा रही थी। लेकिन अब जून का महीना लगभग खत्म होने को है। ऐसे में इस महीने किस्त आना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त - फोटो : istock
  • वहीं, नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पात्र किसानों को 14वीं किस्त जुलाई महीने में मिल सकती है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकार इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है।

4 of 5
जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त - फोटो : istock
  • बात अगर 13वीं किस्त की करें, तो बीती 27 फरवरी को ये किस्त जारी की गई थी। इसमें लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त - फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत 14वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो भू-सत्यापन, ई-केवाईसी, आधार लिकिंग जैसे अन्य जरूरी काम जरूर करवा लें। अगर आप इन कामों को नहीं करवाते हैं, तो नियमों के तहत आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें