फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है योजना की 14वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Mon, 05 Jun 2023 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: देश में आज भी करोड़ों किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक स्तर पर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर 4 महीनों के अंतराल पर किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि अभी तक भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को ट्रांसफर करने को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार जून या जुलाई महीने में किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 

Investment Scheme: 15 15 15 का फार्मूला बना सकता है आपको करोड़पति, समझिए पूरा गणित
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत ढंग से लाभ ले रहे किसानों के प्रति सरकार काफी सख्त है। ऐसे में योजना में ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
अब तक जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके खाते में 14वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
इसके अलावा योजना में भूलेखों का सत्यापन भी जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में आपको योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आप योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें