Mutual Fund SIP: सोच, समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से किए गए निवेश पर रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आज के इस आधुनिक युग में आपके लिए निवेश के तमाम विकल्प खुल गए हैं। आप अपनी जरूरतों और दूसरी चीजों का ध्यान रखकर कहीं पर भी निवेश कर सकते हैं। एक तरफ जहां छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है, लेकिन रिटर्न कम मिलता है।
वहीं म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। हालांकि, यहां पर बाजार जोखिमों का खतरा काफी ज्यादा होता है। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको 15 15 15 का एक शानदार फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप करोड़पति बन सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -