फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान इन चार कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना अटक सकती है 13वीं किस्त

Wed, 18 Jan 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जो असल में लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसान उठाते हैं। वहीं, इस बार 13वीं किस्त का इंतजार सभी लाभार्थियों को है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो आपको इसके लिए चार काम करने होंगे जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Istock
ये हैं वो चार काम, जिन्हें जरूर करवा लें:-

नंबर 1
  • दरअसल, यूपी सरकार के मुताबिक, जो किसान इन 4 पैरामीटर को पूरा करेगा वो ही किस्त का लाभ ले पाएगा। इसमें पहला ये है कि किसान के भूमि रिकॉर्ड में ये लिखा हुआ होना चाहिए कि किसान जमीन का मालिक है।
विज्ञापन

3 of 5
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • वहीं, अगर पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को किस्त का लाभ चाहिए, तो फिर उन्हें ई-केवाईसी करवानी होगी। पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी किसान ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 3 और 4
  • योजना से जुड़े किसानों का बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई से भी जुड़ा होना चाहिए। इसके अलावा चौथा काम ये है कि किसानों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा है, तो किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13वीं किस्त न अटके इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जनवरी को किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त आ सकती है। इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है और इस दिन को देश पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। ऐसे में सरकार इस दिन किसानों के खाते में 13वीं किस्त भेज सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें