फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ChatGPT: चैट जीपीटी और गूगल में अंतर, जानिए कैसे यह चैट बॉट खत्म कर सकता है गूगल की प्रासंगिकता?

Tue, 17 Jan 2023 04:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Difference Between ChatGPT And Google - फोटो : Istock
ChatGPT And Google: तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास भविष्य के लिए कई नई संभावनाओं के रास्ते खोल रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रोजाना नई खोजों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आने वाला भविष्य हर दृष्टि से हमारे लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इसी कड़ी में इन दिनों एक बेहद ही खास टूल चैट जीपीटी को लेकर चर्चाएं खूब हो रही हैं। चैट जीपीटी लॉन्च होने के बाद से ही देश दुनिया में चर्चा का केंद्र बिंदू बन चुका है।

दावा किया जा रहा है कि आने वाले वक्तों में चैट जीपीटी गूगल की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है। कई विशेषज्ञों का तो यह तक कहना है कि आने वाले समय में लोग गूगल का उपयोग कम करके चैट जीपीटी का इस्तेमाल करेंगे। चैट जीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है। इस चैट बॉट से आप जो भी सवाल पूछते हैं। उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं गूगल और चैट जीपीटी में क्या अंतर है?

विज्ञापन

2 of 5
Difference Between ChatGPT And Google - फोटो : Istock

चैट जीपीटी और गूगल में अंतर

चैट जीपीटी और गूगल में सबसे बड़ा जो अंतर है। वह यह है कि चैट जीपीटी पर आप जो भी क्वेरी या सवाल करते हैं। उसका यह चैट बॉट लिखित उत्तर आपके समक्ष पेश करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Difference Between ChatGPT And Google - फोटो : अमर उजाला
वहीं गूगल आपकी क्वेरी या कहें सवाल के उत्तर के लिए कई वेबसाइटों की लिंक स्क्रीन पर प्रस्तुत करता है। चैट जीपीटी द्वारा दिए गए उत्तर लगभग सटीक होते हैं। हालांकि, कई बार इसके उत्तरों में संदर्भों की कमी होती है। 

Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी? भविष्य में क्या है इसकी संभावनाएं

4 of 5
Difference Between ChatGPT And Google - फोटो : Istock
वहीं गूगल पर आप जो सवाल करते हैं। उसके उत्तर के लिए जो वेबसाइटें आपकी स्क्रीन पर रैंक हुई दिखती हैं। वो आपके पूछे गए सवालों (Query Keywords) से कितनी मैच करती हैं। उस बात पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा गूगल आपके सवाल (Query)के उत्तर के लिए जो सर्च रिजल्ट ऊपर दिखाता है। वह वेबसाइट की लोकप्रियता और कई दूसरे मापदंडों पर भी निर्भर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Difference Between ChatGPT And Google - फोटो : Istock
गूगल और चैट जीपीटी दोनों ही शानदार विकल्प हैं इंटरनेट की दुनिया में सूचना को प्राप्त करने के लिए। कई बार चैट जीपीटी आपके ऐसे सवालों के उत्तर दे सकता है, जिसके बारे में आप गूगल से पता नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चैट जीपीटी गूगल की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें