फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana e-KYC: इस छोटी सी गलती के कारण अटक सकती है 12वीं किस्त, तुरंत करें ये काम

Sat, 09 Jul 2022 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana e-KYC: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए कई तरह के कार्य सरकार द्वारा किए जाते हैं। जैसे- एक तरफ राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजनाएं चलाकर लोगों की मदद करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं में सस्ता व मुफ्त राशन, बीमा योजना, रोजगार योजना, शिक्षा योजना आदि शामिल होती हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है। योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। लेकिन अगर आप इस पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और 12वीं यानी अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana e-KYC: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं - फोटो : istock
मिलता है इतना लाभ
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसान लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana e-KYC: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं - फोटो : istock
आखिरी तारीख से पहले करा लें
  • दरअसल, ई-केवाईसी करवाना हर एक लाभार्थी के लिए जरूरी है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि ई-केवाईसी न होने पर पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी है कि इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है, तो ऐसे में इससे पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लें।

4 of 5
PM Kisan Yojana e-KYC: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं - फोटो : istock
इस सरल तरीके से करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर दाईं तरफ नजर आ रहे 'ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana e-KYC: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आगे बढ़ते हुए अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च पर क्लिक कर दें। फिर आखिर में आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें