फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Sat, 08 Oct 2022 10:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Latest Update: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना को चला रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में भारत सरकार 12वीं किस्त के पैसों को भी भेज सकती है। ऐसे में देश भर में कई किसान 11वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भेज सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार अक्तूबर महीने में किसी भी तारीख को किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। इससे पहले सितंबर महीने के आखिरी तारीख में किस्त के पैसे ट्रांसफर होने की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं भूलेख सत्यापन होने की वजह से किस्त जारी होने में देर हो रही है। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आप उसके स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
स्टेटस को चेक करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दोनों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके जनरेट ओटीपी के विकल्प का चयन करना है। इस तरह से आप आसानी से किस्त के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें