फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त

Tue, 26 Dec 2023 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 16th Installment: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है, जिसके अंतर्गत आर्थिक लाभ दिया जाता है। साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है। वहीं, अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए एक काम करवाना बेहद जरूरी है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है, जिसे किसानों को करवाना बेहद जरूरी है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
  • दरअसल, जिस काम की यहां बात हो रही है वो काम ई-केवाईसी का है। नियमों के तहत पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप इस काम को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
  • आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इस काम को आसानी से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है और फिर यहां जाकर ई-केवाईसी के विकल्प को चुनकर आप इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
  • आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी ई-केवाईसी के काम को करवा सकते हैं। यहां आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरकर जमा करवाना होता है
  • वहीं, आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
16वीं किस्त कब आ सकती है?
  • 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब सभी को 16वीं किस्त का इंतजार है। आधिकारिक तौर पर तो अब तक किस्त को लेकर कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी महीने में 16वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें