फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर आप भी करना चाहते हैं अपने पैसे को निवेश, तो ये 4 जगह हो सकती हैं बेस्ट

Thu, 08 Aug 2024 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन जगहों पर पैसे निवेश किए जा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Best Investment Tips: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतने पैसे हो जिससे उसे आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए लोग कमाई करने के साथ ही बचत पर भी ध्यान देते हैं। आज के समय में लोग अपने आज के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। पर इसके उधर ऐसे लोग भी हैं जो बचत तो करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि वे कहां और कैसे बचत करें। क्या किसी योजना में निवेश करें या फिर पैसों को बैंक खाते में रखें या नहीं? अगर आप भी इस उलझन में हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप किन जगहों पर निवेश करके मालामाल हो सकते हैं और अपने आने वाले कल के लिए बचत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन जगहों पर पैसे निवेश किए जा सकते हैं? - फोटो : Istock
इन तरीकों से कर सकते हैं पैसे की बचत:-

पहला तरीका
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे बचें और आप इसके लिए निवेश करना चाहते हैं तो आप किसी सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं। राज्य सरकारें और भारत सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इसलिए आप चाहें तो इमसें निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन जगहों पर पैसे निवेश किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • अगर आपके पास अच्छा अमाउंट है तो आप फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी करवा सकते हैं। इसमें आपको जमा किए गए पैसे पर अच्छा ब्याज मिल सकता है। आप अपने बैंक से एफडी करवा सकते हैं और अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
किन जगहों पर पैसे निवेश किए जा सकते हैं? - फोटो : Istock
तीसरा तरीका
  • आप अगर चाहते हैं कि आप पैसे बचा पाएं तो इसके लिए आप एलआईसी की कोई पॉलिसी ले सकते हैं। इसमें आपको कई तरह के प्लान मिल जाते हैं जिनमें आप एक साथ, महीने में, छह महीने आदि तरीके से पैसे जमा करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन जगहों पर पैसे निवेश किए जा सकते हैं? - फोटो : istock
चौथा तरीका
  • पैसे बचाने में आपकी मदद पोस्ट ऑफिस भी कर सकता है। दरअसल, यहां पर सरकार की तरफ से कई तरह की स्कीम आती रहती हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसी स्कीम में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें