फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपके बैंक खाते में भी नहीं आई 16वीं किस्त? तो ऐसे लगाएं पता क्या अभी भी मिल सकती है

Fri, 01 Mar 2024 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिन किसानों की 16वीं किस्त अटकी है, क्या उन्हें अभी मिल पाएगी? - फोटो : istock
16th installment of PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। योजना से जुड़े पात्र किसानों को हर चार महीने में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार लाभार्थियों को 16वीं किस्त जारी की गई। योजना के अंतर्गत इस बार लगभग 9 करोड़ किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई। इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके बैंक खाते में 16वीं किस्त नहीं पहुंची। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपके लिए जरूरी है कि आप बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर लें जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है भी या नहीं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
जिन किसानों की 16वीं किस्त अटकी है, क्या उन्हें अभी मिल पाएगी? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची जारी होती है। इस सूची में जिसका नाम होता है, उसे किस्त मिलती है और जिसका नाम नहीं होता है उसे नहीं मिलती। इसलिए आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक करके ये पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त मिलनी चाहिए थी या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
जिन किसानों की 16वीं किस्त अटकी है, क्या उन्हें अभी मिल पाएगी? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको 'Know Your Status' वाले विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी भरें

4 of 5
जिन किसानों की 16वीं किस्त अटकी है, क्या उन्हें अभी मिल पाएगी? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर जब आप सारी जानकारी भर देंगे, तो आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • यहां क्ल्कि करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा कि आप किस्त के लिए पात्र थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिन किसानों की 16वीं किस्त अटकी है, क्या उन्हें अभी मिल पाएगी? - फोटो : istock
यहां से ले सकते हैं मदद
  • ऐसे में अगर इस लाभार्थी सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप किस्त के लिए अपात्र थे। पर अगर आपका नाम इस सूची में है और आपको किस्त नहीं मिली है, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है और हो सकता है कि आपको किस्त भी मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें