फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जान लीजिए किन किसानों को नहीं मिलेगी 13वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Tue, 14 Feb 2023 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि उनकी मदद की जा सके। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए, जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त आनी है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : i stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • जिन किसानों की किस्त अटक सकती है, उनमें सबसे पहले वो किसान हैं जिन्होंने अब तक अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। नियमों के तहत ऐसा करवाना जरूरी है। इसलिए आप इसे तुरंत करवा लें, वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के मुताबिक, ये करवाना बेहद जरूरी है। आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर नजदीकी सीएससी सेंटर से इसे करवा सकते हैं।

4 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 3
  • इस बार उन किसानों की किस्त भी अटक सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। नियमों के हिसाब से योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना अनिवार्य है। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : Istock
जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त
  • अब तक 12 किस्त के पैसे किसानों को मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13वीं किस्त के पैसे फरवरी महीने में ही जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें