भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इस कारण हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना को शुरू किया है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -