फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सावधान! क्या आपने अब तक नहीं करवाई ई-केवाईसी, आज ही करवा लें वरना अटक जाएगी 20वीं किस्त

Thu, 15 May 2025 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki E-KYC Kaise Kare: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको समय रहते ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटकना तय है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi E-KYC: सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है उनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं से आर्थिक लाभ के अलावा भी कई अन्य तरह के लाभ लाभार्थियों को देने का प्रावधान होता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त के नाम पर आपको भी आ सकता है फर्जी मैसेज, क्लिक करते ही खाते से निकल सकते हैं पैसे

इस योजना को भारत सरकार चलाती है और जिसके तहत किसानों को सालाना 6  हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 19 किस्त जारी होने के बाद अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें, क्योंकि अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटकना तय है। तो चलिए जानते हैं ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी? - फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी करवाने के ये हैं तरीके:-

आधिकारिक पोर्टल से

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे जल्द से जल्द करवा लें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है या आप किसान एप पर भी जा सकते हैं
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
किसान कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी यहां से पूरी कर सकते हैं

4 of 5
किसान कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी? - फोटो : Adobe Stock
सीएससी सेंटर से
  • अगर आप पोर्टल या एप से ई-केवाईसी नहीं कर पा रहे तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं। यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी? - फोटो : Adobe Stock
बैंक से भी करवा सकते हैं
  • अगर आप आधिकारिक पोर्टल, एप या सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी नहीं करवाना चाहते हैं तो आप अपने बैंक से भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर अपने दस्तावेज लेकर जाएं और फिर बायोमेट्रिक के जरिए आपकी ई-केवाईसी यहां से हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें