फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: अगर आपने अभी भी करवा लिए ये दो काम, तो मिल सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त

Fri, 11 Oct 2024 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कामों को न करवाने के कारण 18वीं किस्त अटकी है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 18th Kist Stuck Reason: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती है जिनका लाभ अलग-अलग वर्गों को मिलता है। किसी योजना के जरिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को जोड़ा गया है, तो किसी योजना से मीडिल क्लास को आदि। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे हैं जिन्हें किस्त का लाभ अब तक नहीं मिला है। ऐसे में अगर आप भी इस सूची में हैं तो हो सकता है कि दो काम न करवाने की वजह से आप किस्त के लाभ से वंचित रह गए हों। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दो काम हैं जिन्हें करवाने से आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कामों को न करवाने के कारण 18वीं किस्त अटकी है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 5 अक्तूबर को ये किस्त जारी की गई जिसमें 9.4 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को लाभ दिया गया। डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए।
विज्ञापन

3 of 5
किन कामों को न करवाने के कारण 18वीं किस्त अटकी है? - फोटो : Adobe Stock
इन दो कामों की वजह से अटक सकती है किस्त 

पहला काम
  • 18वीं किस्त अटकने का पहला कारण हो सकता है ई-केवाईसी का न होना। विभाग द्वारा पहले ही साफ किया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
किन कामों को न करवाने के कारण 18वीं किस्त अटकी है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • ई-केवाईसी के अलावा एक और काम है जिसे न करवाने पर किस्त अटक सकती है और वो है भू-सत्यापन। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको ये चेक करना चाहिए कि कहीं आपका ये काम अधूरा तो नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कामों को न करवाने के कारण 18वीं किस्त अटकी है? - फोटो : Adobe Stock
करवा लें ये काम
  • अगर आपकी भी किस्त अटक गई है तो आपको पिछली स्लाइड्स में बताए गए दोनों कामों (ई-केवाईसी और भू-सत्यापन) को पूरा करवा लेना चाहिए। अगर आप ये करवा लेते हैं तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देती है जिसके बाद अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई किस्त भी मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें