फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या एक किसान परिवार में खेती करने वाले पिता और बेटे दोनों उठा सकते हैं योजना का लाभ

Sun, 28 May 2023 11:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है, ताकि उनको आर्थिक स्तर पर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जा रहा है। 6 हजार रुपये की इस राशि को तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। हालांकि, कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में खेती करने वाले पिता और बेटे दोनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं कि एक परिवार में पिता और बेटे दोनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकता है। योजना का लाभ केवल उसी व्यक्ति को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जो दूसरों के खेतों में कृषि का काम करते हैं। ऐसे में दूसरों के खेतों में कृषि करने वाले किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें