PM Kisan Yojana Fraud Alert: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आजकल जालसाज किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के नाम पर काफी ठग रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया। यहां पर पीएम किसान के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई। जहां पर पीड़ित के मुताबिक, व्हाट्सएप पर एक सरकारी ग्रुप में पीएम किसान के नाम से एक लिंक मिला था जिस पर उन्होंने क्लिक किया और फिर उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद जब चेक किया तो पता चला कि खाते से 11 लाख रुपये से ज्यादा पैसे निकल गए। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप भी कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आपके साथ भी ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...