PM Kisan Yojana 17th Installment: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। पर किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ काम करवाने होते हैं, जैसे- लैंड सीडिंग। अगर इस काम को न करवाया जाए, तो किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप जानें कि ये लैंड सीडिंग क्या है और इसे कैसे करवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...