फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: योजना का पोर्टल हुआ डाउन, जानें क्या आ रही हैं दिक्कतें और कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस

Mon, 17 Oct 2022 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें - फोटो : istock
PM Kisan 12th Installment: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, शिक्षा, रोजगार, आवास जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जुड़े लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद भी दी जाती है, जिसे हर चार महीने 2-2 हजार रुपये की किस्त में सीधा किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, आज 17 अक्तूबर 2022 को योजना की 12वीं किस्त जारी हुई और योजना का आधिकारिक पोर्टल कई बार डाउन नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें - फोटो : pmkisan.gov.in
क्या हो रहा है पोर्टल पर?
  • दरअसल, जब पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को खोला जा रहा है, तो कई बार सर्वर डाउन हो जा रहा है यानी पोर्टल डाउन नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें - फोटो : istock
  • ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि आज ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी हुई है। इसलिए लोग अपना स्टेटस चेक करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर रहे हैं। ऐसे में पोर्टल का डाउन हो रहा है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें - फोटो : istock
क्या करें?
  • अगर आप पोर्टल पर लॉगिन कर रहे हैं और सर्वर डाउन हो रहा है, तो ऐसे में आप थोड़ा रूककर दोबारा लॉगिन कर सकते हैं। इससे आपको काम में कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप अपना स्टेटस देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें - फोटो : istock
किस्त न आने पर यहां से ले सकते हैं मदद
  • जैसा कि आज 12वीं किस्त जारी कर दी गई है, लेकिन अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं। तो फिर आप कुछ नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दिए हुए इन 155261 / 011-24300606 नंबर्स पर आप कॉल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें