फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: करने जा रहे हैं आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 17 Oct 2022 03:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इस कारण हर साल देश में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, पते का सबूत, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में निम्नलिखित लोग ही आवेदन कर सकते है -

  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में केवल पात्र लोग ही आवेदन कर सकते हैं। स्कीम में आवेदन करने के लिए आप अपनी पात्रता की जांच आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें