फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द मिल सकती है 12वीं किस्त, उससे पहले ऐसे चेक करें लिस्ट

Fri, 23 Sep 2022 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 12th Installment: देश में चल रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीब वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, आवास, पेंशन समेत आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खाते में सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। वहीं, अब किसानों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन किस्त आने से पहले आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कई नाम कटे भी हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
लिस्ट में नाम चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • 12वीं किस्त आने से पहले अगर आप अपना नाम लिस्ट में चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर दिए हुए मैन्यू बार में जाना है, और फॉर्मर कॉर्नर वाले ऑप्शन को चुनना है। इसके बाद आपको बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना है।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना है। इसके अलावा यहां पर दिए विकल्प में अपना जिला, तहसील, उप-जिला के अलावा अपना गांव भी चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपके सामने गेट रिपोर्ट वाला विकल्प आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने पूरे गांव की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। यहां अगर आपका नाम कटा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें