फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: बड़ी आसानी से आधार कार्ड में करा सकते हैं मोबाइल नंबर को अपडेट, जानें क्या है तरीका

Fri, 23 Sep 2022 09:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : Istock
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर दूसरे कामों में आधार कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच रहा है। आज के समय आधार कार्ड का उपयोग कई वित्तीय कामों में भी किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। अक्सर हम अपने पता, मोबाइल नंबर आदि कई दूसरी जानकारी को बदल लेते हैं। ऐसे में इन डिटेल्स को अपने आधार कार्ड में अपडेट कराना जरूरी है। अगर आपने हाल ही में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट किया है। ऐसे में आपको उसे आधार कार्ड में अपडेट करा लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर को अपडेट करा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी और नए मोबाइल नंबर को फिल करना है। फॉर्म फिल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो।

4 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
इसके बाद आपको अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स को देना है। बायोमेट्रिक डिटेल्स देने के बाद आपको एक रिसीप्ट मिलेगी। इस रिसीप्ट को आपको अपने पास संभाल कर रखना है। इसमें आपका यूआरएन नंबर दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के कुछ दिनों के बाद आपके नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर दिया जाएगा। आप यूआरएन नंबर से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें