किसानों को आर्थिक मदद मिल सके, वो अपनी खेती से जुड़ा सामान खरीद सके आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। देश के जरूरतमंद किसानों को बीते मंगलवार को एक बड़ी सौगात उस वक्त मिली, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी। लाभार्थी किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार था। सरकार द्वारा मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा लाभार्थियों के बैंक खाते में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये भेजे गए। ऐसे में किसानों के पैसे पहुंचे हैं और कुछ के पैसे पहुंच रहे हैं। लेकिन अगर आपके पास अब तक 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आपको एक स्टेटस नजर आ रहा है। तो फिर आपके पास पैसे आएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...