PM Kisan Amount Increase: किसानों के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। पर इन योजनाओं का मकसद एक सा ही नजर आता है और वो ये कि किसानों को खेती में मदद करना, उनकी आर्थिक तौर पर मदद करना आदि। इसी क्रम में केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में मौजूदा समय में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी 6 हजार रुपये सालाना। वहीं, अब हो सकता है कि केंद्र सरकार आगामी बजट में इस सालाना किस्त को 6 से बढ़ाकर 8 हजार रुपये सालाना कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...