PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: देश में किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और पात्र किसानों को लाभ दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपके लिए दो काम करवाने बेहद जरूरी हो जाते हैं, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...