फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त, यहां जानें किसान

Tue, 02 Jul 2024 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्गों तक लाभ पहुंचाने का काम चल रहा है। इसके लिए राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत हर चार महीने में पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। वहीं, अब तक 17 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 18वीं किस्त की होगी। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि 18वीं किस्त कब तक आ सकती है। तो यहां जान सकते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Istock
अब तक कितनी किस्त जारी हो चुकी है?
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 18 जून को 17वीं किस्त जारी की गई जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। इस दौरान 9.26 पात्र किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
  • जब आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ते हैं तो आपको यहां पर हर चार महीने में एक किस्त का लाभ मिलता है। ऐसे में आपको सालाना 2-2 हजार रुपये की कुल तीन किस्तें दी जाती हैं और ऐसा करके आपको सालाना 6 हजार रुपये का लाभ योजना के अंतर्गत दिया जाता है।

4 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Istock
  • निमयों के अंतर्गत हर किस्त चार महीने में जारी होती है। ऐसे में पिछली किस्त यानी 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई। इसलिए 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है क्योंकि चार महीने का समय इसी महीने में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप यहां आवेदन करके लाभार्थी बन सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। आप आसानी से रजिस्ट्रेशन करवाकर हर चार महीने में किस्त का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें