PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Date: सरकारें जितनी भी योजनाएं चलाती हैं उसके पीछे जरूरतमंद और गरीब वर्ग को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाना होता है। अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हों। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देख लीजिए। इस योजना के अंतर्गत उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो पात्र होते हैं। सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ देती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अगली किस्त यानी 18वीं किस्त भी जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...