फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 18वीं किस्त जारी होने से पहले ही करवा लें ये 3 काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Thu, 11 Jul 2024 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसान ये तीम काम पूरे करवा लें। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत देश में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को कई तरह की सरकारी योजनाओं द्वारा लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप पात्र हैं और अब तक किसी योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको उस योजना में आवेदन करना होता है जैसे- पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र किसान हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इस बार योजना के अंतर्गत 18वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ किसानों को मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी हैं? तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसान ये तीम काम पूरे करवा लें। - फोटो : istock
ये हैं वो 3 काम, जिन्हें करवाना जरूरी:-

भू-सत्यापन का काम
  • क्या आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या आपने नया आवेदन किया है? अगर हां, तो आपको योजना के अंतर्गत भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को समय रहते जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसान ये तीम काम पूरे करवा लें। - फोटो : istock
ई-केवाईसी करवाएं
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा लें। आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसान ये तीम काम पूरे करवा लें। - फोटो : istock
आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी
  • जब आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लें। इसके लिए आप अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: किसान ये तीम काम पूरे करवा लें। - फोटो : istock
ये काम भी करवा लें
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अगर आपने नया आवेदन किया है तो ये सुनिश्चित करें कि आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो
  • आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत न हो। अगर ऐसा होता है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें