फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या सच में दिवाली से पहले जारी हो सकती है 18वीं किस्त? किसान यहां जानें अपडेट

Sat, 07 Sep 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार कई ऐसी योजनाओं को चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए जहां पहले से कई योजनाएं चल रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी शुरू किया गया है। इसी क्रम में एक योजना है जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसके अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन ये किस्त कब आ सकती है? क्या 18वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है? आखिरी कब तक जारी हो सकती है 18वीं किस्त? आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
कितनी किस्त आ चुकी है अब तक?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त के पैसे दिए जा चुके हैं जो लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Istock
क्या दिवाली से पहले जारी हो सकते हैं किस्त के पैसे?
  • 17वीं किस्त के बाद अब योजना से जुड़े हर किसान को 18वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में चर्चा है कि क्या दिवाली से पहले लाभार्थियों को 18वीं किस्त के पैसे मिल सकते हैं? तो इसका जवाब अभी स्पष्ट रूप से सरकार की तरफ से नहीं आया है। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी अभी किस्त जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।

4 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
  • अगर बात नियमों की करें तो हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है। जैसे- 17वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी। ऐसे में अगर 4 महीने का समय देखें तो अगली किस्त (18वीं किस्त) जारी होने का समय अक्तूबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते ई-केवाईसी करवा लें। जो किसान ये काम नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • आपको भू-सत्यापन भी करवा लेना चाहिए। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूरी है
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है और ये काम करवाने के बाद ही आपको किस्त मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें