फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों को मिल रही है 3 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ

Tue, 31 May 2022 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Mandhan Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। देश में किसानों की स्थिति में सुधार करने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। उन्हीं में से एक पीएम किसान मानधन योजना है। इस योजना का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। किसान मानधन योजना में आवेदन करने के बाद किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। ऐसे में भविष्य में उन्हें आर्थिक रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : अमर उजाला
इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। इस योजना में आवेदन करने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। इस स्कीम में 18 से 40 साल की उम्र के बीच के किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है। इस स्थिति में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने इस स्कीम में 55 रुपये का निवेश करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 साल हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock
स्कीम के अंतर्गत अगर दुर्भाग्यवश किसी किसान की मृत्यु होती है। इस स्थिति में लाभार्थी किसान की पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन दी जाती है। देश का कोई भी किसान इस स्कीम में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी आदी दूसरे दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें