देश में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इसके लिए स्वास्थ्य, रोजगार, मुफ्त व सस्ता राशन जैसी कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों को दिया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ लाभ दिया जाता है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। वहीं, अब 31 मई को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आपकी कौन सी गलतियों के कारण आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...