फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan FPO: किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Thu, 26 Oct 2023 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan FPO Scheme - फोटो : Istock
PM Kisan FPO Scheme: देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की संख्या काफी अधिक है। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीमों का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम पीएम किसान एफपीओ योजना है। सरकार इस स्कीम के अंतर्गत 11 किसानों के समूह को एग्रीकल्चर सेटअप करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना के जरिए सरकार किसान उत्पाादक संगठनों की मदद से कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan FPO Scheme - फोटो : Istock
किसानों को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए एक संगठन फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) बनाना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए इस संगठन में कम से कम 11 लोगों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan FPO Scheme - फोटो : Istock
अगर आप भी केंद्र सरकार की एफपीओ योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम में आवेदन करना होगा। एफपीओ स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर विजिट करना है। 

Bank FD: ये बैंक दे रहे हैं एफडी पर शानदार ब्याज दर, जानिए डिटेल्स

4 of 5
PM Kisan FPO Scheme - फोटो : Istock
इसके बाद आपको होमपेज पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। सभी स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इस तरह आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan FPO Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एफपीओ के  MD या CEO या Manager का नाम, पता, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर आदि की जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें