देश में करोड़ों किसानों के लिए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। वर्तमान में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त को 19 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। देश के करोड़ों किसान 21वीं किस्त का लाभ पाकर काफी खुश हैं। वहीं अब कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 22वीं किस्त को कब जारी करेगी?