अगर आप दिसंबर महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोग राजस्थान के किलों को देखकर यहां के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकते हैं। राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और खानपान के तो कहने ही क्या? यहां जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर जैसे कई पर्यटन स्थल हैं।
राजस्थान का लोकगीत भी यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इस दिसंबर महीने में आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके राजस्थान को करीब से जान सकते हैं। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई इंतजाम किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -