PM Kisan 21st Installment: देश में मौजूदा समय में तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं और इन योजनाओं को चलाने का एक ही उद्धेश्य है और वो ये कि जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग जरूरतमंद हैं आदि उनकी मदद की जाए। ये मदद आर्थिक रूप से या अन्य तरीकों से भी की जाती है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपको सरकार पीएम किसान योजना से जोड़ने का काम करती है।
इस योजना के तहत आपको सालाना 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में) दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी हुई जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी गई। पर क्या आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त के 2000 रुपये आए और अगर नहीं आए तो क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर किन किसानों की और क्यों अटक सकते हैं किस्त के पैसे। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...