PF Passbook Check Online: एक बड़ा तबका ऐसा है जो नौकरी करता है और अपनी महीने दर महीने आने वाली सैलरी पर निर्भर रहता है। लोग इसी कमाई से अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं और साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करते हैं। ऐसी ही एक ऐसी बचत आपके पीएफ खाते में भी होती है।
दरअसल, नियमों के तहत नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ जमा होता है जिसमें हर महीने सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और कंपनी भी कर्मचारियों के पीएफ खाते में इतने पैसे जमा करती है। इस पर सालाना ब्याज भी मिलता है जो ईपीएफओ द्वारा दिया जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं? आपको ये सब चेक करना है तो आप ये खुद कर सकते हैं यानी बिना किसी की मदद के। तो चलिए जानते हैं पासबुक चेक करने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में पासबुक चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...