फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार किस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त? लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Fri, 03 Oct 2025 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी की थी। वहीं बाकी किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा?
विज्ञापन
1 of 5
PM kisan 21st Installment 2025 - फोटो : AdobeStock
PM kisan 21st Installment 2025: भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सीधी सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।

इस योजना का लाभ मिलने के बाद किसानों को बीज, खाद खरीदने या घर के छोटो मोटे खर्च को संभालने में काफी मदद मिल रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी की थी। वहीं बाकी किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा? यह सवाल देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM kisan 21st Installment 2025 - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली के बाद नवंबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीखों का एलान नहीं किया है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन

3 of 5
PM kisan 21st Installment 2025 - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इस स्कीम में आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

4 of 5
PM kisan 21st Installment 2025 - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान योजना की वेबसाइट जैसे ही ओपन होगी आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपना राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी पर क्लिक करना है। 

Bank FD: बैंक एफडी में आप अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश? जानिए क्या है इसकी लिमिट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM kisan 21st Installment 2025 - फोटो : AdobeStock
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके पूछी गई डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करें। दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें