फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

Sat, 02 Aug 2025 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Released: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और पात्र किसान हैं तो आपके लिए भारत सरकार ने 20वीं किस्त जारी कर दी है। आप यहां इसे चेक करने का तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Released: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद खुशी भरा रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो 20वीं किस्त जारी होनी थी उसे भारत सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की है।

ये भी पढे़ं:- PM Kisan 20th Installment Live: किन किसानों को मिली है किस्त और किन्हें नहीं? एक क्लिक में किसान यहां करें चेक

उन्होंने डीबीटी के माध्यम से लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खाते में योजना की 20वीं किस्त हस्तांतरित की। इसके लिए वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से ये किस्त जारी की गई है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप अगर पात्र हैं तो आपके बैंक खाते में भी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आ गई होगी। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं आपके बैंक खाते में 20वीं किस्त आई है या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं चेक, आपके बैंक अकाउंट में आई है 20वीं किस्त या नहीं:-

नंबर 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपके खाते में 20वीं किस्त आ गई होगी या आने वाली होगी। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • आपको अगर किसी कारण सरकार की तरफ से 20वीं किस्त जारी होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें