फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 9.7 करोड़ किसानों के खाते में कल आएगी 20वीं किस्त, जानें किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 01 Aug 2025 08:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आयोजित खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए कुल 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में जानकारी दी है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। देशभर के करोड़ों किसानों को बीते लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार था, उनका यह इंतजार कल 2 अगस्त को खत्म हो जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वे किसान जिन्होंने योजना में आवेदन करते समय किसी तरह की गलत जानकारी दर्ज की थी, उनके खाते में इस बार 20वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें भी कल जारी होने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उनकी भी 20वीं किस्त अटक सकती है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर साल 3 बराबर किस्तों के रूप में भेजी जाती है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें