फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salt Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे मिलावटी नमक, ऐसे करें उसकी वास्तविकता की जांच

Fri, 01 Aug 2025 08:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नमक में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How to check adulteration in salt - फोटो : Adobestock
रसोईघर में नमक बुनियादी जरूरी चीजों में से एक है। हर दिन खाना बनाते समय स्वाद बढ़ाने के लिए हम नमक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों नमक में तेजी से मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इस मिलाावटी नमक का सेवन करने से हमारी सेहत पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं। बीते वर्षों में लगातार बाजार में मिलावटी नमक बेचे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। दुकानदार और निर्माता मुनाफा कमाने की लालच में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नमक खरीदते समय लोगों को उसकी मिलावट के बारे में पता नहीं होता है तो अनजाने में वो इसे खरीद लेते हैं। इस तरह के नमक में ऐसे कैमिकल्स को मिलाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नमक में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to check adulteration in salt - फोटो : Adobestock
नमक मिलावटी है या नहीं इस बारे में आप अपने घर पर पता कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको एक आलू लेना है। इसके बाद उसे दो हिस्सों में काट दें। यह करने के बाद आलू के दोनों हिस्सों पर नमक लगाएं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
How to check adulteration in salt - फोटो : Adobestock
यह करने के बाद उसे एक मिनट के लिए छोड़ दें। 1 मिनट के बाद आलू के दोनों हिस्सों पर आपको नींबू का रस निचोड़ना है। नमक अगर शुद्ध और डबल फोर्टिफाइड है तो आलू का रंग समान्य रहेगा। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
How to check adulteration in salt - फोटो : Freepik
वहीं अगर आलू का रंग नीला हो जाता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि नमक में मिलावट को अंजाम दिया गया है। बाजार में बिकने वाले कुछ नमक में ही मिलावट को अंजाम दिया जाता है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check adulteration in salt - फोटो : Freepik
हमेशा प्रतिशिष्ठित कंपनियों के नमक को ही खरीदें। नमक के पैकेट पर FSSAI और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का निशान जरूर देखें। खुले नमक को खरीदने से बचें। अगर आपको किसी ऐसी दुकान के बारे में पता चलता है, जो नकली नमक बेच रहा है तो उसकी शिकायत तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग से करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें