13th Installment Of PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं में घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, बीमा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, हाल ही में 13वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अब तक 13वीं किस्त नहीं आई। ऐसे में क्या जिन किसानों की किस्त अटक गई है, उन्हें अभी ये मिल सकती है या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...