भारत में एक बड़ी आबादी का जनधन योजना में खाता है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। इस योजना का मकसद ग्रामीण और सीमांत इलाकों तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना में अपना खाता खुलवा सकें। ज्यादा लोगों के पास जनधन खाता होने से सरकार सीधे योजना का लाभ लोगों के अकाउंट में भेज सकेगी। ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और लेनदेन की प्रक्रिया में एक पारदर्शिता देखने को मिलेगी। आज भारत में कई लोगों ने अपना जनधन योजना में खाता खुलवा रखा है। सरकार द्वारा जनधन खाताधारकों को कई दूसरे लाभ भी दिए जाते हैं। इसके अंतर्गत जनधन अकाउंट होल्डर्स को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। अगर किसी जनधन खाताधारक की एक्सीडेंट में मृत्यु होती है। इस स्थिति में सरकार उसके परिवार के सदस्यों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देती है।