फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Ayushman Bharat Yojana: गरीबों को मुफ्त में मिलता है 5 लाख का बीमा कवर, जानें क्या है इस स्कीम का उद्देश्य

Thu, 28 Jul 2022 11:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
PM Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर उन लोगों के लिए की गई है, जो गरीबी के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं।

इस योजना के जरिए सरकार गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर देती है। इस बीमा कवर के अंतर्गत आप अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। आयुष्मान भारत योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्यों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के जरिए सरकार गरीब, उपेक्षित परिवार और शहरी गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार की इस स्कीम के तहत हर साल करीब 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है। भारत सरकार की कोशिश है कि आयुष्मान भारत योजना के साथ महिलाओं, सीनियर सिटीजन और बच्चों को खासतौर पर जोड़ा जाए।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
इस योजना के अंतर्गत लोग सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में ही अपना इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
स्कीम के तहत लाभार्थियों का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से पॉलिसी हॉल्डर केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित अस्पतालों में जाकर अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें