PM Kisan Yojana 12th Installment: हर साल भारत सरकार द्वारा कई तरह की महत्वकांक्षी योजनाओं को शुरू किया जाता है या कई अन्य पुरानी योजनाओं को और बेहतर किया जाता है। इनमें हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं शामिल होती हैं, जैसे- देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को देश के गरीब वर्ग के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें सालाना पात्र किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अब 11वीं किस्त के बाद सभी किसानों को 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले आप एक जरूरी काम कर लें क्योंकि अगर ये काम नहीं हुआ तो आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस काम के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...